JAMNA PHARMA GROUP : JAMNA PHARMACEUTICALS JAMNA HERBAL RESEARCH LTD. | AYUSHMAN MAGAZINE | AYURVEDA CHINTAN

भारत में ही नहीं, 16 अन्य देशों में भी हो रहा आयुर्वेद से इलाज

भारत में ही नहीं, 16 अन्य देशों में भी हो रहा आयुर्वेद से इलाज

Published on 02 Aug 2021 by Ayushman Magazine News Update
आयुर्वेद के जरिये केवल भारत में ही बीमारों का इलाज नहीं हो रहा बल्कि 16 अन्य देशों में यह प्राचीन चिकित्सा प्रणाली लोगों को लाभ पहुंचा रही है। लोकसभा में इस बाबत लिखित जानकारी आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी। मंत्री ने बताया है कि हंगरी, स्विट्जरलैंड, क्यूबा, ब्राजील, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, ओमान, सऊदी अरब, बहरीन, मलेशिया, मारीशस, सर्बिया और तंजानिया में आयुर्वेद के जरिये चिकित्सा की जा रही है।
इसके अतिरिक्त यूरोपीय यूनियन के सदस्य देश रोमानिया, लातविया और स्लोवेनिया में इस चिकित्सा पद्धति को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। जल्द ही वहां की सरकारें आयुर्वेद को औपचारिक चिकित्सा पद्धति के रूप में मान्यता दे देंगी। आयुर्वेद से मिलती-जुलती चिकित्सा पद्धति सोवा रिग्पा को भूटान और मंगोलिया में मान्यता मिली हुई है। इस प्रकार से आयुर्वेदिक चिकित्सा का निरंतर विकास हो रहा है।